गुरुवार, अगस्त 19, 2010

सच बहुत याद आए

 वो शाम घनेरी वो रातों के साए, सच में बहुत याद आए।
 वो रूठ जाना, वो मनुहार का बहाना।
 वो हमकों हंसाना, हमको रूलाना।
 कभी पास आना, कभी दूर जाना।
 वो राह तकना, वो मिल के बिछुड़ना,
 हमको बुला के, वो हमको सताना।
 वो इतरा के प्यार लुटाना तुम्हारा।
 वो प्यारी बातों में खो जाना हमारा।
 वो सावन का आना, वो भादो बरसना।
 वो आहट तुम्हारी, वो नयनों का तरसना।
 वो सपनों से जग जाना हमारा, वो रूह से दूर जाना तुम्हारा।
 वो अहसास सच बहुत याद आया तुम्हारा ।
                      

3 टिप्‍पणियां:

राजीव थेपड़ा ( भूतनाथ ) ने कहा…

acchhi rachnaa hai....

Yashwant R. B. Mathur ने कहा…

बहुत अच्छे एहसास हैं.

सादर

RameshGhildiyal"Dhad" ने कहा…

rishte to bas rishte hi hote hain,
chaahe kuchh pal saath jiye hote hain.....aap achha vyakt kar pa rahi hain avyakt ko..